सबसे अच्छे अंतरिक्ष के तथ्य

रोचक अंतरिक्ष के तथ्य व रहस्य

आज हम इंसान जो भी अपने चारों ओर देखते हैं या महसूस करते है, उन सब चीजों का मूल अंतरिक्ष में ही समाया है। इन मूल कारणों को खोजने के लिए हमने कई चीजों की खोज भी की है और कई वैज्ञानिक सिद्धांतो को बनाया है। 

पिछले कई सालों से हम अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने के लिए अनुसंधान कर रहे है, और अपनी बनाई मशीनों से अंतरिक्ष को समझने की कोशिश भी कर रहे है।

अंतरिक्ष-के-तथ्य-amezing-universe-facts
अंतरिक्ष के सबसे अच्छे तथ्य

अपनी खोजों से मिली जानकारी के मुताबिक आज हम आपके लिए अंतरिक्ष के सबसे अच्छे तथ्य लेकर आए हैं, जिनको जानकर आप अपनी अभी तक की जानकारी को अपडेट कर सकते हैं और अंतरिक्ष के कुछ रहस्यों को जान सकते है। चलिये शुरू किया जाए

अंतरिक्ष के तथ्य-

  • समय की अवधारणा ब्रह्मांड के अंदर ही समाहित है। वास्तविकता में समय मौजूद नहीं है! जबकि समय को नापने की इकाई (घड़ी) मौजूद है, समय सिर्फ एक भ्रम है। अगर आपको लगता है कि समय पूरे ब्रह्मांड में एक समान और स्थिर है तो आप शायद गलत हैं क्योंकि समय गुरुत्वाकर्षण और गति के अनुसार बदलता रहता है। जैसे- “पृथ्वी पर एक वर्ष 365 दिन का होता है वही शुक्र ग्रह पर 233 दिन का.”
  • एक विलक्षण प्रक्रिया (बिगबैंग) से उत्पन्न हुआ हमारा ब्रह्मांड हमेशा के लिए नहीं है। और अभी हमारे ब्रह्मांड की उम्र मात्र 14 बिलियन हुई है.
  • NO BOUNDARY थ्योरी के अनुसार, किसी ने भी ब्रह्मांड नहीं बनाया है और कोई भी इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। क्यों? क्योंकि हर चीज को विकसित होने के लिए समय की आवश्यकता होती है, चूंकि समय ब्रह्मांड के अंदर समाहित है तो ब्रह्मांड का रचनाकार कहाँ और कब रहेगा? (रहेगा से मतलब है कि समय व्यतीत करना) और यह ब्रह्मांड के अनसुलझे रहस्य में से भी एक है।
  • हमारे ब्रह्मांड का सबसे बड़ा ब्लैक होल TON 618 है। यह 66 billion M के बड़े पैमाने पर पाए जाने वाला सबसे बड़ा ब्लैक होल है। TON 618 एक अन्य आकाशगंगा के केंद्र में एक विशालकाय ब्लैक होल के चारों ओर तीव्रता से गर्म गैस घूमता हुआ एक अभिवृद्धि डिस्क माना जाता है। सामान्य तौर पर आस-पास की आकाशगंगाएं हमारी पृथ्वी सेदिखाई नहीं देती।
  • ब्रह्मांड का सबसे बड़ा ज्ञात तारा यू वाई स्कूटी है, जो सूर्य से लगभग 1,700 गुना बड़े त्रिज्या वाला एक महाविशालकाय तारा है।
  • ब्लैक होल मात्र खाली छेद नहीं होते हैं, वास्तव में ये मृत तारे होते हैं जो ब्लैक होल के रूप में अपनी अवशेष ऊर्जा छोड़ते हैं जिसका गुरुत्वाकर्षण बल और द्रव्यमान एक सामान्य तारे के घनत्व से बहुत ज्यादा होता है।
  • स्पेसटाइम हमें बताता है कि कैसे चलना है, मतलब स्पेसटाइम बताता है कि कैसे वक्रहोना है।
  • एक आकाशगंगा में पृथ्वी पर मौजूद रेत के दानों से अधिक तारे होते हैं लेकिन एक आकाशगंगा में सितारों की संख्या की तुलना में अधिक परमाणु होते हैं।
  • आज से लगभग 4 बिलियन वर्षों पर्यंत के लिए वातावरण को प्रबुद्ध या बनाए रखने के लिए हमारे सूरज के पास पर्याप्त गर्मी और ऊर्जा है।
  • यदि हम 15 साल की उम्र में प्रकाश की गति से पृथ्वी छोड़ते हैं और 5 साल बाद लौटते हैं, तो हम पाएंगे कि हमारे सभी दोस्त अब करीब 65 साल के हो गए हैं। यह समय के फैलाव के कारण होता है क्योंकि समय एक भ्रम है।
  • एक तरह से हम इंसान भी ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं क्योंकि ऊर्जा को न तो बनाया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है। इसलिए हमारे भीतर जो ऊर्जा है वह ब्रह्मांड जितनी पुरानी है यानी 13.8 बिलियन साल पुरानी है।
  • जब भी हम आकाश या अंतरिक्ष की ओर देखते हैं, तो हम अपने अतीत को एक कूट प्रतीकों के तरीके से देखते हैं और उन्हें समझने की कोशिश करते हैं।
  • शुरुआत में ब्रह्मांड को एक प्रोटॉन से छोटे आकार का कहा या माना जाता था और तब से अब तक हमारे ब्रह्मांड का विस्तार होता जा रहा है। यह ब्रह्मांड का रहस्य अभी भी हमारी समझ से परे है।
  • अगर ब्रह्मांड हमेशा के लिए स्थिर हो जाए, तो आज कोई जीवन नहीं होगा। क्योंकि ब्रह्मांड के सभी तारे ब्रह्मांड को लगातार गर्म कर देंगे। इसी तरह हमारा सूर्य भी वही काम करेगा और अत्यधिक गर्मी के कारण पृथ्वी जैसे ग्रहों पर कोई जीवन नहीं पनप पाएगा
  • हमारे द्वारा देखा गया सूर्य का प्रकाश! 8.20 मिनट पहले का सूर्य प्रकाश है। क्योंकि सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश को पहुंचने में 8.20 मिनट लगते हैं
  • पृथ्वी से अंतरिक्ष की दूरी लगभग 965 किलोमीटर (600 मील) है। चलाए मान इस ब्रह्मांड में यह दूरी घटबढ़ सकती है।
  • दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री का नाम यूरी गागरिन था। जिन्होंने आउटर स्पेस में सबसे पहला कदम रखने का गौरव प्राप्त किया। जिनका जन्म 9 मार्च 1934 क्लुशिनो, रूस में हुआ था। 12 अप्रैल 1961 को 27 वर्षीय यूरी गागरिन अंतरिक्ष में जाने वाले यानवोस्तोक 1″ से यात्रा करने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री बने।
  • यदि हमारे अलावा कोई बुद्धिमान जीवन या सभ्यता इस ब्रह्मांड में मौजूद है तो उन्हें हमसे बहुत दूर होना चाहिए अन्यथा वे अब तक हमसे मिल या संपर्क कर चुके होते।
  • अभी तक की जानकारी के बाद सबसे खतरनाक चीज जो हम किसी अन्य ग्रह पर पा सकते हैं, वह है इंसान।
  • अंतरिक्ष में कोई आवाज मौजूद नहीं है मतलब अंतरिक्ष अविश्वसनीय रूप से चुप है क्योंकि अंतरिक्ष में यात्रा करने के लिए ध्वनि का कोई माध्यम ही उपलब्ध नहीं है। हमारे अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में संचारकरने के लिए प्रौद्योगिकी तकनीकों का उपयोग करते हैं।
  • जब हम सामने वाले व्यक्ति को वर्तमान में देखते हैं, तो असल में हम सामने वाले को 0.0003 नैनोसेकंड अतीत में देखते हैं।
  • अगर आज एंड्रोमेडा आकाशगंगा हमें नग्न आंखों से दिखाई दे रही होती, तो यह हमारे चंद्रमा से 6 गुना बड़ी दिखाई देती।

अंत में

ये थे कुछ अंतरिक्ष के सबसे अच्छे तथ्य आई होप आपको अंतरिक्ष के रहस्यों को समझने में कुछ मदद जरूर मिली होगी. ऐसी ही साइंस की रोचक बातें मतलब अंतरिक्ष की विचित्र बातें, जिन्हें भविष्य में भी आपके साथ साझा किया जाएगा। 

ऐसे ही अंतरिक्ष और मनोविज्ञान के और भी तथ्यों को जानने के लिए वेबसाइट को subscribe करें, पोस्ट से संबंधित कुछ कहना या सुझाव देना चाहते हैं तो कृपया comment box का प्रयोग करें. 

धन्यवाद! 

जय हिंद! जय भारत!

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें